फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : देर रात रेस्टूरेंट में लगी भीषण आग, तेज धमाके के साथ फटे सिलिंडर, मलबे के ढेर में तब्दील हुए सामान

Fri, 31 Oct 2025 02:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कीडगंज थाना क्षेत्र के बैरहना स्थित निधि कैफे रेस्टोरेंट में शुक्रवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई। इस दौरान रेस्टोरेंट में रखा सिलिंडर भी फट गया। इससे पूरा रेस्टूरेंट मलबे में  तब्दील हो गया।
विज्ञापन
रेस्टूरेंट में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीडगंज थाना क्षेत्र के बैरहना स्थित निधि कैफे रेस्टोरेंट में शुक्रवार भोर करीब साढ़े तीन बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और रेस्टोरेंट से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की तेज लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और लोग घरों की छतों पर चढ़कर स्थिति देखने लगे।

इस दौरान रेस्टोरेंट में रखे पैकिंग के कंटेनर, गिलास, दोना-पत्तल में भी आग पकड़ लिया, जिससे आग और तेज भड़क उठी। रेस्टोरेंट से उठती आग की लपटों को देखकर आसपास रहने वालों की नींद उड़ गई। सूचना पर कीडगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से रेस्टोरेंट के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

वहीं एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति ने दूर स्थित अपने मकान की छत से आग की लपटों की तस्वीर खींची है। थाना प्रभारी कीडगंज के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में शॉर्टसर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें