फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति को प्रयागराज प्रशासन-पुलिस के खिलाफ दिया नोटिस

Sat, 06 Jun 2026 04:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रयागराज के स्थानीय प्रशासन और पुलिस के खिलाफ राज्यसभा के सभापति को विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रयागराज के स्थानीय प्रशासन और पुलिस के खिलाफ राज्यसभा के सभापति को विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस दिया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के खिलाफ संसदीय कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


संजय सिंह ने पत्र में बताया कि वह एक जून को प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में थे। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र, बेरोजगार युवा और आम नागरिक सर्किट हाउस के काॅन्फ्रेंस रूम में अपनी समस्याओं और शिकायतों से अवगत कराना चाहते थे। इस दौरान नागरिकों और छात्र नेताओं को मुझसे मिलने से रोका गया। दो छात्र नेताओं आशुतोष पांडेय और पंकज पांडेय को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पूरी कार्रवाई कथित रूप से अपर जिला मजिस्ट्रेट (सिटी) सत्यम मिश्रा और अन्य संबंधित अधिकारियों के निर्देशन में की गई। ऐसे में उन्होंने इस मामले को विशेषाधिकार हनन एवं सदन की अवमानना के प्रश्न के रूप में स्वीकार करने के साथ ही अपर जिला मजिस्ट्रेट (सिटी) सत्यम मिश्रा और अन्य संबंधित अधिकारियों से उनके तानाशाही आचरण पर स्पष्टीकरण की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें