फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : चौथी बार कोरोना की चपेट में आईं सांसद रीता जोशी, घर में ही क्वारंटीन

Fri, 23 Sep 2022 07:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सांसद रीता अभी हाल ही में गुजरात के सूरत से लौटी हैं। यहां आने के बाद उन्हें अपनी तबीयत ठीक नहीं लगी। इसके बाद कोरोना जांच करवाई तो रिपोर्ट उनकी पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज की सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी चौथी बार कोरोना की चपेट में आ गई हैं। वह अभी अपने घर में ही इलाज करवा रही है। साथ ही लोगों से भी कहा कि कोई उनके घर न आए। सांसद फोन पर ही लोगों की समस्याएं सुन रही हैं।

विज्ञापन



दरअसल सांसद रीता अभी हाल ही में गुजरात के सूरत से लौटी हैं। यहां आने के बाद उन्हें अपनी तबीयत ठीक नहीं लगी। इसके बाद कोरोना जांच करवाई तो रिपोर्ट उनकी पॉजिटिव आई। उनके मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया फिलहाल वे स्वस्थ हैं, लेकिन घर पर वे किसी से मिल नहीं रही हैं।


बता दें कि कोरोना की पहली लहर के दौरान भी रीता पहली बार पॉजिटिव हुई थी।  तब उनके  पति को भी कोरोना हुआ था और दोनों का इलाज गुरुग्राम के मेंदांता में हुआ था। उसके बाद जिला पंचायत चुनाव के बाद भी पिछले वर्ष उन्हें कोराना हुआ। इस वर्ष भी तकरीबन छह माह पूर्व वे एक बार फिर से कोरोना की चपेट में आ गईं। अब चौथी बार उनकी फिर से रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें