साथ ही कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक खेती के लिए समुचित प्रयास करुंगा। प्रवीण पटेल ने कहा कि मऊआइमा में कताई मिल को दोबारा खुलवाने के लिए भरसक प्रयास करुंगा। इससे आसपास के लोगों को रोजगार मिल सकेगा। बेहद कम मतों से जीत पर सांसद ने कहा कि प्रत्येक चुनाव में जीत और हार के अलग-अलग समीकरण, मुद्दे होते हैं। कहा कि विपक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार को लेकर दुष्प्रचार किया। अफवाह फैलाई कि केंद्र में भाजपा की सरकार तीसरी दफे बनी तो संविधान बदल देंगे। दुष्प्रचार का कुछ नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के कारण ही एक नया प्रयागराज बन रहा है। तीन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की हार पर प्रवीण पटेल ने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार के कारण नुकसान हुआ। पिछड़ा वर्ग का मतदाता इस बार के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ चला गया। मोदी मंत्रीमंडल में संभावना के बारे में उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री तय करेंगे। उन्हें जनता ने सेवा का मौका दिया है, वह जनता के सुख-दुख और जरूरत पर हमेशा खड़े रहेंगे।
प्रवीण पटेल की प्राथमिकताएं
1-शहर में एम्स की स्थापना जल्द से जल्द कराना
2-युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए संसाधन मुहैया कराना
3-मऊआइमा में बंद पड़ी कताई मिल को फिर से चालू कराना
4-शहर के विकास के लिए आंतरिक इंफ्रास्ट्रचर का विकास होगा
5-महाकुंभ के बजट से शहर के पर्यटन विकास की योजनाओं को रफ्तार मिलेगी
6-आधुनिक खेती पर जोर देना, ताकि किसानों की आय दोगुनी हो सके