करनाईपुर क्षेत्र के मिझूरा गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात करते सांसद प्रवीण पटेल
बहरिया थाना क्षेत्र के सराय दारा शिकोह उर्फ मिझूरा गांव में गत 7 अप्रैल को थ्रेशर हादसे के बाद पीड़ित के घर पर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के आने का सिलसिला जारी है। रविवार को सांसद प्रवीण पटेल और अपना दल एस चिकित्सा मंच गंगापार के जिलाध्यक्ष डॉ. जेके पटेल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे।
दोनों नेताओं ने 7 अप्रैल को थ्रेशर हादसे के शिकार हुए मृतक सुमित कुमार गौतम के पिता राजकुमार गौतम एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा हादसे की विस्तृत जानकारी ली। सांसद प्रवीण पटेल ने पीड़ित परिवार को जल्द ही केंद्र और प्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
इस मौके पर पिता राजकुमार गौतम, ग्राम अरुण कुमार सिंह, अभराज पटेल, शिवदत्त नारायण त्रिपाठी, राम अवध सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।