फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फायरिंग की अफवाह से दहशत, मारपीट में युवक घायल

Mon, 13 Apr 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सुवरा गांव स्थित नहर पुल के पास शनिवार रात करीब आठ बजे फायरिंग की सूचना से अफरातफरी मच गई।। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने खाली पिस्टल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

घायल की पहचान अनुराग मिश्रा पुत्र प्रमोद मिश्रा के रूप में हुई है। उसे सीएचसी ऊपरदहां ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग की गई थी, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई और गोली लगने की अफवाह तेजी से फैल गई। एसीपी हंडिया शेषनाथ पांडेय ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर हंडिया थाने में अंकित यादव, राहुल यादव और महेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें