होटल कान्हा श्याम में आयोजित मंडल रेलवे की बैठक में मौजूद सांसद सतीश गौतम और गीता शास्य समेत अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
अलीगढ़ के दाउद खां और औरेया के फंफूद रेलवे स्टेशन का बदला जाए नाम
एनसीआर जीएम नरेश पाल सिंह की मौजूदगी में हुई सांसदों की बैठक की अध्यक्षता अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने की। उन्होंने जोर देते हुए अलीगढ़ के निकट दाउद खां रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने को कहा। उनका तर्क था कि जहां यह स्टेशन है उसके आसपास के गांवों में महाराणा प्रताप के वंशज रहते हैं। ऐसे में इसका नाम किसी महापुरुष के नाम पर किया जाए। उन्होंने अलीगढ़ में वाराणसी वंदे भारत एवं कुछ राजधानी एक्सप्रेस का भी ठहराव किए जाने का प्रस्ताव दिया। वहीं औरेया से पहुंची राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने फंफूद स्टेशन का नाम दिबियापुर किए जाने का प्रस्ताव दिया।
कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने दिल्ली के लिए कानपुर मेल चलाने की वकालत की। सांसद हाथरस अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कोराना काल में हाथरस जंक्शन पर जिन ट्रेनों का ठहराव बंद किया गया था उसे बहाल करने की बात कही। वहां मेड़ू पर दिल्ली-हावड़ा और हाथरस-बरेली लाइन को मिलाने का भी प्रस्ताव उन्होंने रखा। इसके अलावा सांसद रीवा जर्नादन मिश्रा, सांसद फतेहपुर नरेश चंद्र उत्तम पटेल तथा सांसद इटावा जितेंद्र कुमार दोहरे ने भी तमाम प्रस्ताव रखे।