फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से सराफा बाजार में लौटी रौनक, मांग में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी

Fri, 10 Jul 2026 04:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट ने सराफा बाजार के समीकरण बदल दिए हैं। ऊंचे भाव के कारण खरीदारी टाल रहे ग्राहक और निवेशक अब बाजार का रुख कर रहे हैं। स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, कीमतों में आई नरमी के बाद मांग में करीब 20 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
गोल्ड - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट ने सराफा बाजार के समीकरण बदल दिए हैं। ऊंचे भाव के कारण खरीदारी टाल रहे ग्राहक और निवेशक अब बाजार का रुख कर रहे हैं। स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, कीमतों में आई नरमी के बाद मांग में करीब 20 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। बाजार के जानकारों का कहना है कि कई महीनों से लोग दुकानों पर कीमत पूछकर लौट जाते थे लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। अब ग्राहक दुकानों पर ही तुरंत खरीदारी के फैसले ले रहे हैं।

विज्ञापन


सराफा कारोबारी अमिताभ टंडन बताते हैं कि नवंबर-दिसंबर में होने वाली शादियों के लिए ज्वेलरी बनाने के एडवांस ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। कारीगर आरएम शर्मा ने बताया कि इससे न सिर्फ काम बढ़ा है बल्कि कुछ हद तक रोजगार का संकट भी दूर हुआ है। उधर, अल्लापुर के बृजेश श्रीवास्तव बताते हैं कि सोने के दाम कम होते ही बिना देर किए नवंबर में बेटी की शादी के लिए लाइट ज्वेलरी खरीदी। इसी तरह हिम्मतगंज के उत्कर्ष कहते हैं कि सही समय पर भांजी के लिए अंगूठी खरीदी है।

एक्सचेंज ऑफर और नई ज्वेलरी की बढ़ी मांग

प्रयागराज ज्वेलर्स एसोसिएशन के दिनेश सिंह ने बताया कि ग्राहक पुराने गहनों को एक्सचेंज करने के साथ हल्के वजन वाली नई ज्वेलरी भी खरीद रहे हैं। प्रयाग सराफा मंडल के अध्यक्ष संजय वर्मा कहते है कि आने वाले हफ्तों में बिक्री के आंकड़े और बेहतर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें