फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र बोले ‘हम पिछड़े नहीं पछाड़े गए हैं’

Mon, 21 Nov 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने पिछड़ों को साधना शुरू कर दिया है। रविवार को केपी कम्यूनिटी कालेज में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बरेली की आंवला संसदीय क्षेत्र के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने पिछड़ों की स्थिति पर कहा कि ‘हम पिछड़े नहीं बल्कि पछाड़े गए हैं’। सूबे की सपा सरकार पर भी उन्होंने तंज कसा। कहा कि यूपी में सीएम तो पिछड़ी जाति के हैं लेकिन उन्होंने सिर्फ जनता को लूटने का ही काम किया है। प्रदेश में गुंडाराज हावी है। यहां युवा, व्यापारी, महिलाएं कोई भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


खचाखच भरे केपी कम्यूनिटी हाल में शहर दक्षिणी और उत्तरी विधानसभा सीट के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए सांसद धर्मेंद्र ने यहां तक भी कह दिया कि अखिलेश सरकार हिंदुओं का सदैव अपमान करती है। उसका मुस्लिम प्रेम जगजाहिर है। जबकि भाजपा का मंत्र है सबका साथ, सबका विकास। कार्यक्रम में यूपी सरकार की पूर्वमंत्री डा. प्रेमलता कटियार ने सांसद श्यामा चरण गुप्ता, फूलचंद्र यादव, नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, अनीता सचान, मनोज कुशवाहा, विक्रमाजीत मौर्य आदि की मौजूदगी में पिछड़े समाज को मेहनतकश समाज की संज्ञा दी। कहा कि सभी समाज के लोगों को एक साथ लेकर चलने की कुव्वत सिर्फ भाजपा के ही पास है।

इस मौके पर सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने कहा कि वे भी पिछड़ी जाति के हैं। कहा कि पिछड़ा वर्ग को हर जगह उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। कहा कि पीएम मोदी ने वोट बदलने के बाद नोट भी बदल दिया। शायद इसी वजह से मायावती अब मुलायम हो गई है और मुलायम सिंह मायावती हो गए हैं। इसके पूर्व कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने एवं संचालन राममूर्ति विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर विजय मिश्र, डा. एलएल ओझा, हर्षवर्धन बाजपेयी, सुबोध सिंह, शंशाक त्रिपाठी, मृत्युंजय तिवारी, राधाकांत ओझा, डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, शैलू चौधरी, उदय प्रताप सिंह, डा. बीबी अग्रवाल, डा. कीर्तिका अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


केपी कम्यूनिटी में रविवार को यूं तो पिछड़ा वर्ग सम्मेलन था, लेकिन वहां पार्टी के अगड़े नेता ही छाए रहे। पार्टी के तमाम नेता वहां जुलूस की शक्ल में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। जुलूस लेकर वहां जो नेता पहुंचे उसमें मुरारी लाल अग्रवाल, डा. एलएस ओझा, शशांक त्रिपाठी, सुबोध सिंह, उदय प्रताप सिंह आदि रहे। इसके अलावा राधाकांत ओझा, दिलीप चौरसिया, मनोज कुशवाहा भी ढेरो समर्थकों के साथ केपी कम्यूनिटी पहुंचे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें