फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला : मेलाधिकारी के आश्वासन पर मौनी बाबा का अनशन खत्म, दंडवत चक्रवर्ती परिक्रमा रोके जाने पर थे नाराज

Sun, 22 Jan 2023 08:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मौनी अमावस्या पर चक्रवर्ती दंडवत परिक्रमा पर प्रशासन के द्वारा रोक लगा ए से नाराज होकर अनशन पर बैठे स्वामी अभय चैतन्य फलाहारी मौनी जी महाराज का अनशन रविवार को समाप्त हो गया।
विज्ञापन
दंडवत परिक्रमा रोके जाने से नाराज मौनी बाबा अनशन पर बैठे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौनी अमावस्या पर चक्रवर्ती दंडवत परिक्रमा पर प्रशासन के द्वारा रोक लगा ए से नाराज होकर अनशन पर बैठे स्वामी अभय चैतन्य फलाहारी मौनी जी महाराज का अनशन रविवार को समाप्त हो गया। मेलाधिकारी ने पत्र भेजकर आगामी वर्षों में उनकी परिक्रमा को भीड़ प्रबंधन के मद्देनजर अनुमति देकर निर्विघ्न संपन्न कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद 24 घंटे से अनशन पर बैठे मौनी बाबा का अनशन समाप्त हो गया।

विज्ञापन


माघ मेले में मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर शनिवार को राष्ट्र रक्षा के लिए निकाली जाने वाली चक्रवर्ती दंडवत परिक्रमा पर पुलिस ने रोक लगा दी थी। परिक्रमा खंडित होने के विरोध में अभय चैतन्य ब्रह्मचारी मौनी बाबा अन्न-जल त्याग कर अनशन पर बैठ गए थे। रविवार को मेलाधिकारी अरविंद चौहान ने आगामी वर्षों में उनकी चक्रवर्ती दंडवत परिक्रमा को निर्विघ्न पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस संबंध में उन्होंने लिखित पत्र भेजा। इसके बाद उनका अनशन समाप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें