फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ब्रेकर से उछलकर सड़क पर गिरे बाइक सवार राजगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज में रविवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार राजगीर रामा प्रसाद (60) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ब्रेकर पर बाइक उछल गई इस कारण राजवीर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती के पंतरवा निवासी रामा प्रसाद राजगीरी का काम करते थे। रविवार को वह काम से लौट रहे थे। धूमनगंज स्थित एनसीआर कार्यालय के सामने दोपहर करीब 12:30 उनकी बाइक सड़क पर बने ब्रेकर पर उछल गई। बाइक अनियंत्रित होने से वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार उनके परिवार में पत्नी रम्मी देवी और तीन बेटे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें