फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क पर खड़े डंपर से टकराई बाइक, किशोर की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंडा चौकी क्षेत्र के हनुमानपुर-भगनपुर मार्ग पर शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे सड़क पर खड़े डंपर में पीछे से टकराने से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हैं। वहीं, चौथा किशोर बाल-बाल बच गया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बारा थाना क्षेत्र के भवंधर गांव निवासी समर (16) पुत्र राम मोहन साहू करछना के लोहनपुर इसौटा गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। वह कृष्णा (11) और रुद्रांश उर्फ रुद्र (12) पुत्र श्याम बाबू निवासी लोहनपुर इसौटा व एक अन्य किशोर के साथ बाइक से भड़ेवरा बाजार गया था।
लौटते समय हनुमानपुर-भगनपुर के पास सड़क पर खड़े डंपर से बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में समर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्णा और रुद्रांश उर्फ रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक अन्य किशोर बाल-बाल बच गया। हादसे की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रवीण गौतम ने बताया कि हादसे में एक किशोर की मौत हुई है। डंपर चालक को गिरफ्तार किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें