क्षेत्र में पेयजल योजना का मोटर खराब होने से तीन दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। इससे दर्जनों गांवों में पानी संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को एक बाल्टी पानी के लिए दूर-दराज के हैंडपंपों पर जाना पड़ रहा है।
बलरामपुर, बरेठी, गोपालपुर, मंडौर, जगतपुर, कैथवल और पहाड़पुर के ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बरेठी क्षेत्र के संदीप, राजेश, दिनेश और निर्मल ने मोटर की मरम्मत कराकर शीघ्र पानी की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। जल निगम के अवर अभियंता महेंद्र प्रताप ने बताया कि मोटर की मरम्मत जल्द करवाई जाएगी।