हादसे में सड़क के किनारे खड़े अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लोगों ने दौड़ाकर चालक को दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस वाहन समेत चालक को थाने ले गई। शिवराज पटेल को करछना में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों की ओर से स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। किसान राम सिंह पटेल के बड़े पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि शिवराज का दायां पैर टूट गया है।
सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि भाई शिवराज पटेल हिनौता गांव के एक निजी विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ता है और रामपुर स्थित एक स्टेडियम से क्रिकेट की भी तैयारी कर रहा है। मां की मृत्यु से व भाई के घायल होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। राम सिंह की ओर से पिकअप चालक के खिलाफ करछना थाने में तहरीर दी गई है।