फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गंगा स्नान से लौट रही महिला सिपाही की मां बस से टकराई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलियरगंज स्थित मेहंदौरी पुलिस चौकी के पास रविवार दोपहर निजी बस से टकराकर महिला सिपाही की मां की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक बस को सिविल लाइंस में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे ले लिया है।
विज्ञापन

अमेठी के खडहर पीपापुर निवासी कमलेश कुमारी (55) पत्नी उमा प्रसाद मौर्य, बेटी पूनम मौर्य से मिलने प्रयागराज आई थीं। पूनम झूंसी थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। रविवार को कमलेश अपने परिचित सुधीर के साथ बाइक से रसूलाबाद घाट पर गंगा स्नान गई थीं।
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लौटते समय मेहंदौरी पुलिस चौकी के पास बस से बाइक टकरा गई। हादसे में कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। सुधीर गंभीर रूप से घायल है। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें