फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में मां-बेटे की मौत, आठ जख्मी

Sun, 14 Feb 2021 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर सरायइनायत थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव के पास रविवार की सुबह कार और स्कॉर्पियो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार और स्कॉर्पियो में सवार अन्य आठ लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। इस दौरान जाम की स्थिति बनी रही।  
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के वर्धमान दुर्गापुर निवासी लेफ्टिनेंट सैयद आरिफ हुसैन (35) रविवार की सुबह परिवार के साथ कौशाम्बी स्थित अपने गांव अफजलपुर से कार से बंगाल जा रहे थे। कार में उनकी मां के साथ पत्नी, बहन और बच्चे थे। तकरीबन 11 बजे हनुमानगंज के बीकापुर गांव के पास पहुंचने पर कार की सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो से भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार लेफ्टिनेंट सैयद आरिफ हुसैन (35) पुत्र हामिद हुसैन और उनकी मां आब्दा बेगम (59) पत्नी हामिद हुसैन की मौके पर मौत हो गई।

इसके अलावा पत्नी फरिया बेगम(30), बहन फरीन बेगम (28), बेटा हम्द हुसैन (3) तथा कार चला रहे अरशद हुसैन जख्मी हो गए। उधर, स्कॉर्पियो सवार रजनीश त्रिपाठी (32) निवासी कतवारुपुर थाना सरायइनायत, पत्नी पूनम त्रिपाठी (30) तथा दो बेटे प्रतीक (14) व आजाद (12) जख्मी हो गए। हादसे में कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जख्मी लोगों को उपचार के लिए एसआरएन भेजा गया था। हादसे के कारण प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर काफी देर तक जाम जैसे हालात बने रहे। मौके पर ग्रामीण भी भारी संख्या में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें