फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के 34 जिलों में मॉर्निंग कोर्ट की बहाली का प्रस्ताव

Wed, 29 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड से मिलकर यूपी के 34 जिलों में मॉर्निंग कोर्ट का संचालन बहाल किए जाने का प्रस्ताव दिया है। मुख्य न्यायाधीश ने उनके प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



बार कौंसिल के चेयरमैन अब्दुल रज्जाक खां, पूर्व चेयरमैन बीके श्रीवास्तव एवं पूर्व उपाध्यक्ष आईके चतुर्वेदी ने बुधवार को मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड से मिलकर यूपी के 34 जिलों में पूर्व की भांति मॉर्निंग कोर्ट का संचालन बहाल किए जाने का प्रस्ताव रखा। पूर्व उपाध्यक्ष आईके चतुर्वेदी के अनुसार मुख्य न्यायाधीश ने आश्वासन दिया है कि उनके प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। साथ ही प्रस्ताव को फुल कोर्ट के समक्ष भी रखा जाएगा।


पूर्व उपाध्यक्ष के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल ने यह प्रस्ताव भी दिया कि अगर पूर्व की भांति सुबह साढ़े छह से दोपहर 12 बजे तक मॉर्निंग कोर्ट के संचालन में किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो मॉर्निंग कोर्ट के संचालन का समय बदलकर सुबह साढ़े आठ से दोपहर ढाई बजे तक किया जा सकता है। मुख्य न्यायाधीश और प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता के दौरान न्यायमूर्ति राकेश तिवारी एवं न्यायमूर्ति वीके शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें