फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफ सीजन में भी मिले डेढ़ हजार से ज्यादा बेटिकट

Fri, 11 Sep 2015 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। पीक सीजन को छोड़िये उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मंडल में ऑफ सीजन में भी ट्रेनों में खूब बेटिकट पकड़े जा रहे हैं। अगस्त माह की बात की जाए तो इलाहाबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों में हुई चेकिंग में 1676 लोग बिना टिकट एवं अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने के आरोप में पकड़े गए। इन यात्रियों से रेलवे ने लाखों रुपये का जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन


रेलवे में जुलाई और अगस्त माह ऑफ सीजन माना जाता है। इस दौरान ज्यादातर ट्रेनों में भीड़ नहीं होती। फिर भी रेल प्रशासन ने अगस्त माह में विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की सघन जांच करवाई। इस दौरान 1676 लोगों से छह लाख 93 हजार 265 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ भी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान इलाहाबाद मंडल के कानपुर, अलीगढ़, इटावा, टूंडला, फिरोजाबाद, मिर्जापुर, फतेहपुर आदि स्टेशनों पर 1868 यात्री गंदगी फैलाने के आरोप में पकड़े गए। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ बिजय कुमार ने बताया कि इन यात्रियों से भी मौके पर दो लाख चार हजार का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें