फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की बंदूक से चली गोली से गार्ड की मौत

Fri, 11 Sep 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। बमरौली के संगम विहार कॉलोनी में एसबीआई के एटीएम बूथ में रकम डालकर लौटते समय कैश वैन के गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से चली गोली से गार्ड की मौत हो गई। गोली गार्ड के बायें गाल पर लगी और सिर को भेदते हुए निकल गई। घटना के बाद कॉलोनी में सनसनी फैल गई। सूचना पर धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से कै श में बैठे दूसरे कर्मचारी दहशत में आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गार्ड के मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। घरवाले रात में धूमनगंज थाने पहुंचे।
विज्ञापन


नवाबगंज के सरायदादन टिकरी का राम सुमेर यादव (45) एसएसएनएस सिक्योरिटी सर्विसेज में गार्ड था। सिक्योरिटी एजेंसी एसबीआई के कैश वैन के लिए गार्ड मुहैया कराती है। राम सुमेर की ड्यूटी बृहस्पतिवार को कैश वैन पर थी। कैश वैन में ड्राइवर, दो कस्टोडियन और  राम सुमेर के अलावा एक अन्य गार्ड था। वे बमरौली में एयरफोर्स की संगम विहार कॉलोनी में स्थित एसबीआई के एटीएम में रकम डालने पहुंचे। रकम डालकर वे लौट रहे थे। कैश वैन में अन्य लोग बैठ गए थे। राम सुमेर बैठ रहा था।

बैठते समय उसकी एक नली लाइसेंसी बंदूक से गोली चल गई। गोली राम सुमेर बांये तरफ चेहरे को चीरते हुए निकल गई। गार्ड के लहूलुहान होकर गिरते ही खलबली मच गई। अचानक गार्ड के बंदूक से गोली चलने से लोग हतप्रभ रह गए। घटना के बाद भीड़ जुट गई। गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर बमरौली चौकी प्रभारी आलोक पांडेय मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि कैश वैन में बैठते समय गार्ड की बंदूक से फायर हो गया। जिससे गार्ड की मौत हो गई। वहीं गार्ड के मौत की खबर उसके गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रोकर बुरा हाल था। रात में परिजन धूमनगंज थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें