फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन से ज्यादा जिला पंचायत सदस्य जल्द ले सकते हैं भाजपा की सदस्यता

Sun, 30 May 2021 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • डिप्टी सीएम के प्रयागराज आगमन पहुंचने के बाद इसी सप्ताह पंचायत सदस्यों को भाजपा ज्वाइन करवाने की तैयारी
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तारीख अभी भले ही घोषित नहीं हुई है लेकिन भारतीय जनता पार्टी में इस चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से हलचल मची हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही हो इसके लिए इस सप्ताह एक दर्जन से ज्यादा निर्दलीय एवं दूसरे दल से चुनाव जीत चुके पंचायत सदस्य भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के रविवार को अचानक प्रयागराज पहुंचने के बाद तकरीबन यह तय भी हो गया है कि इसी सप्ताह कुछ पंचायत सदस्यों के भाजपा ज्वाइन करने के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नाम भी पार्टी घोषित कर सकती है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए भाजपा को 43 पंचायत सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित कुल 14 सदस्य चुनाव जीते। इसके बाद डिप्टी सीएम की मौजूदगी में पिछले दिनों पार्टी कार्यालय में निर्दलीय और दूसरे दलों से आए 15 सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस तरह से पार्टी के पास अभी 29 पंचायत सदस्यों का समर्थन है। अब उस 43 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए 14 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का कहना है कि एक दर्जन से ज्यादा पंचायत सदस्य किसी भी दिन भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।

हालांकि उन्होंने अभी तारीख नहीं बताई। वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम के रविवार को अचानक प्रयागराज आने से अब कहा यही जा रहा है कि जल्द ही पार्टी कार्यालय में कई जिला पंचायत सदस्य पार्टी ज्वाइन कर लेंगे। पूर्व विधायक दीपक पटेल बताते हैं कि पंचायत अध्यक्ष तो भाजपा का ही बनेगा। तमाम पंचायत सदस्य लगातार भाजपा पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। इस बीच डिप्टी सीएम से कुछ पार्टी नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के साथ ही ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी भी तय करने के संदर्भ में चर्चा की। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों ही भाजपा काशी प्रांत के पदाधिकारियों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कुछ नाम प्रदेश संगठन को भेजे जा चुके हैं। उन्हीं नाम से किसी एक के नाम पर डिप्टी सीएम की मौजूदगी में इसी सप्ताह मुहर लगने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें