विभिन्न योजनाओं के तहत 900 से अधिक लोगों ने उद्योग के लिए आर्थिक मदद मांगी है। खास यह कि इनमें से ज्यादातर कृषि पर आधारित उद्योग लगाने की तैयारी में हैं। इनके प्रस्तावाें का अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही कर्ज स्वीकृत कर उद्योग लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सबसे अधिक प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लोगों ने लोन के लिए आवेदन किया है। इसके अंतर्गत 520 आवेदन आए हैं। वहीं मुख्यमंत्री युवा रोजगार कार्यक्रम के तहत 317 लोगों ने लघु उद्योग की इच्छा जताई है।
एक जनपद एक एक उत्पाद योजना के अंतर्गत भी 103 आवेदन आए हैं। इनमें से ज्यादातर आवेदन फूड प्रोसेसिंग, राइस मिल, आटा मिल समेत कृषि से जुड़े उद्योग शामिल हैं। उपायुक्त उद्योग अजय चौरसिया ने बताया कि आवेदनों का निस्तारण कर जल्द ही उद्योग लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।