फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आईईआरटी में प्रवेश के लिए पांच हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (आईईआरटी) में मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियरिंग के 13 विभागों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में 87.08 फीसदी अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। पंजीकृत 5765 अभ्यर्थियों में से 5020 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

जिले के 13 केंद्रों पर परीक्षा हुई। केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की निगरानी रही। परीक्षा का संचालन आईईआरटी के निदेशक डॉ. विमल मिश्रा के निर्देशन में किया गया।
प्रवेश परीक्षा सचिव उमाशंकर वर्मा ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग के 13 विषयों की प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। तीन जुलाई को डिप्लोमा इन मैनेजमेंट पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें