फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : इलाहाबाद विवि के 50 से अधिक मेधावी PCS J में चयनित, विवि की ओर से दिए जाएंगे प्रशस्ति पत्र

Fri, 01 Sep 2023 05:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इविवि में विधि के विभागाध्यक्ष प्रो. आरके चौबे ने बताया कि विधि संकाय से जुड़े तकरीबन 54 विद्यार्थियों को पीसीएस परीक्षा-2023 में चयन हुआ है। इनमें बीएएलएलबी, एलएलबी और एलएमएम का पाठ्यक्रम पूरा कर चुके अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के विधि संकाय के छात्रों ने पीसाीएस जे परीक्षा-2023 में परचम लहराया है। इविवि के विधि संकाय से जुड़े 50 से अधिक छात्र-छात्राओं का पीसीएस जे में चयन हुआ है, जो विधि संकाय के लिए बड़ी उपलब्ध है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जल्द ही एक आयोजन कर चयनितों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

विज्ञापन


इविवि में विधि के विभागाध्यक्ष प्रो. आरके चौबे ने बताया कि विधि संकाय से जुड़े तकरीबन 54 विद्यार्थियों को पीसीएस परीक्षा-2023 में चयन हुआ है। इनमें बीएएलएलबी, एलएलबी और एलएमएम का पाठ्यक्रम पूरा कर चुके अभ्यर्थी शामिल हैं। किसी भी विश्वविद्यालय से इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।

टॉप टेन की लिस्ट में सर्वोच्च स्थान पर रहीं निशि गुप्ता और दूसरे स्थान पर रहे शिशिर यादव भी विधि विभाग के विभाग विद्यार्थी रहे हैं। प्रो. चौबे ने बताया कि जल्द ही विश्वविद्यालय में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इन मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा और प्रशस्ति पत्र भी दिए जाएंगे। इविवि में वर्ष 2018 में बीएएलएलबी और वर्ष 2021 में एलएलएम की गोल्ड मेडलिस्ट रहीं आकृति प्रकाश का चयन पीसीएस जे परीक्षा में हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर अभ्यर्थियों ने छात्रावास में रहकर की है पढ़ाई

आकृति वर्तमान में विधि संकाय में शोधार्थी हैं। उनके पिता ओम प्रकाश और मां सुधा मिश्रा अधिवक्ता हैं। इविवि से वर्ष 2022 में बीएएलएलबी कर चुकीं नेता चौराहा अल्लापुर निवासी श्रुति सिंह का भी पीसीएस जे में चयन हुआ है। इविवि से वर्ष 2022 में एलएलएम कर चुकीं शंकर कॉलोनी दारागंज निवासी मेधा कुशवाहा, इविवि में विधि की छात्रा रह चुकीं दिशा उमरेे का चयन भी हुआ है।

इविवि से चयनित ज्यादातर अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में रहकर पढ़ाई पूरी की। वहीं, प्रयागराज की सुकृति सिंह, डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ से बीएएलएलबी कर चुकीं ड्रमंड रोड प्रयागराज निवासी स्तुति सोनकर, प्रयागराज के ही सत्यम सिंह सहित संगम नगरी के कई मेधावी पीसीएस जे परीक्षा-2023 में चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें