More than 26 thousand examiners test for railway paramedical recruitment
26 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी रेलवे पैरामैडिकल की भर्ती परीक्षा
0 19 जुलाई से शुरू हुई थी परीक्षा, रविवार को 12035 अभ्यर्थी हुए शामिल
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज की ओर से आयोजित पैरामैडिकल के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। 19 से 21 जुलाई तक हुई इस परीक्षा में कुल 38547 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इस अवधि में परीक्षा देने के लिए कुल 26356 अभ्यर्थी पहुंचे। आरआरबी प्रयागराज के चैयरमैन आरए जमाली का दावा है कि परीक्षा तीनों ही दिन शांति पूर्ण ढंग से निपटी।
पैरामेडिकल पोस्ट के कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) तीन पॉलियों में सुबह 9 से 10.30, दिन में 12.30 बजे से दो बजे तक एवं शाम चार बजे से 5.30 बजे तक हुई। परीक्षा के लिए प्रयागराज, आगरा, कानपुर, ग्वालियर एवं देहरादून में कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सर्वाधिक सात केंद्र आगरा में है। प्रयागराज, कानपुर और देहरादून में पांच-पांच एवं ग्वालियर में दो केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के आखिरी दिन रविवार को कुल 17383 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से 12035 अभ्यर्थी शामिल हुए। जो कुल परीक्षार्थियों का 69.23 प्रतिशत रहा। चेयरमैन आरए जमाली ने कहा कि यह परीक्षा अब संपन्न हो गई है।
More than 26 thousand examiners test for railway paramedical recruitment