एसी की खरीददारी करते ग्राहक।
- फोटो : अमर उजाला।
ब्रांडेड कूलर के परंपरागत कूलर की भी हो रही खूब बिक्री
प्रयागराज के सिविल लाइंस, कटरा, चौक, करेली, नूरउल्लाह रोड, जानसेनगंज समेत तमाम इलाकों में ब्रांडेड कूलर के साथ परंपरागत कूलरों की खूब बिक्री हो रही है। इस बार कूलर निर्माता कंपनियों ने घरों के लिए जम्बो कूलर का भी प्रोडक्शन किया है। अब तक जम्बो कूलर शादी समारोह में उपयोग आते रहे हैं। जम्बो कूलर का मिनी रूप भी कंपनियों ने बाजार में निकाला है। बाजार में मीडियम कूलर और साइलेंट कूलर की डिमांड अधिक देखी जा रही है।
कूलर के दामों की बात करें तो बाजार में 2500 से लेकर 20 हजार रुपये कीमत के कूलर उपलब्ध हैं। उधर कई जगह लोग पुराने परंपरागत टिन की चादर वाले कूलर खरीदना ही पसंद कर रहे हैं। नूरउल्लाह रोड, कीडगंज आदि स्थानों पर आर्डर लेकर इस तरह के कूलर बनाए भी जा रहे हैं। पांच से सात हजार रुपये में मीडियम साइज के कूलर आसानी से बिक जा रहे हैं। कूलर बनाने वाले कारीगर शाकिब ने बताया कि अगर कोई सुबह आर्डर देता है तो शाम तक कूलर तैयार हो जाता है।
वर्जनसंगम नगरी में बीते दो माह में 18 हजार से ज्यादा एसी बिकने का अनुमान है। एक एसी का दाम औसतन 35 हजार माना जाए तो इस हिसाब से 63 करोड़ रुपये के एसी ही बिक चुके हैं। - महेंद्र गोयल, प्रदेश अध्यक्ष कैट।