संत समागम में कष्टों, समस्याओं से मुक्ति के लिए कामनाएं करते हैं। उन्होंने तीर्थराज की महिमा का बखान किया। कहा कि इस संगम में हर समस्या का समाधान निहित है। जरूरत है इस संगम में मन का मेल करने की। इस मौके पर निंबार्क पीठाधीश्वर के अलावा महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा, समाज सेवी किशन जालान, अखिलेश खेमका समेत हजारों की तादाद में कथा प्रेमी उपस्थित थे।
प्रयागराज। संगम तट स्थित निंबार्क नगर में काशी नरेश डॉ. अनंत नारायण सिंह ने रविवार को संत मोरारी बापू का आशीर्वाद लिया। कथा में वह आरंभ से अंत तक मौजूद थे। काशी नरेश से संत मोरारी बापू ने कुशल क्षेम पूछी।
बापू की कथा में थिरकते रहे श्रद्धालु
प्रयागराज। मोरारी बापू की मानस संगम कथा के प्रसंगों पर देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा के दौरान संगीतमय चौपाइयों, भजनों के बोल पर कई महिलाएं और पुरुष झूमते-थिरकते रहे।