फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से मोपेड सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
संग्रामगढ़ के पास मोपेड से जा रहे दंपती को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल ढकवापुर गांव निवासी हीरालाल सरोज (65) की मौत हो गई। उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के ढकवापुर गांव निवासी हीरालाल सरोज (65) शुक्रवार को पत्नी राजकली (62) के साथ मोपेड से लालगंज की तरफ जा रहे थे।
रास्ते में सवना सरैया गांव के पास संग्रामगढ़ की तरफ से आ रही बोलेरो ने मोपेड में टक्कर मार दी। इससे दंपती मोपेड समेत रोड के किनारे गिर गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें संग्रामगढ़ सीएचसी भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे। वृद्ध का शव देख परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें