फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूट कोर्ट में मुकदमा लड़ने उतरे छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
Moot court practices in Allahabad university law faculty - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

याचिकाएं दाखिले करने, बहस करने में परखी गईं प्रतिभाएं
अगले साल राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता
प्रयागराज, 23 नवंबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शनिवार को मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि के छात्र-छात्राओं ने मूट कोर्ट में मुकदमा लड़ा और याचिकाएं दाखिले करने के साथ बहस भी की। इस दौरान उनकी प्रतिभा को परखा गया।
मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने कहा कि छात्र-छात्राओं का मूट कोर्ट के प्रति जो समर्पण और जिज्ञासा है, वह निश्चित रूप से बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जब हम न्यायालय में होते हैं तो यह बहुत आसानी से समझ लेते हैं कि कौन पूरी तैयारी के साथ कोर्ट के समक्ष आया है। यह समझते भी देर नहीं लगती कि ये वही छात्र-छात्राएं हैं, जिन्होंने अवश्य ही मूट कोर्ट को अपनी पढ़ाई के दौरान गंभीरता से लिया होगा और मूट कोर्ट की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया होगा।
विज्ञापन

इसी का नतीजा है कि ऐसे छात्र-छात्राएं आगे चलकर न्यायालय के समक्ष न सिर्फ अच्छी याचिकाएं डालते हैं, बल्कि बहुत अच्छी तरह से अपनी बात रखते हैं और बहस करते हैं। उन्होंने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिता को अखिल भारतीय स्तर पर करें और उसमें नगद पुरस्कार की जो भी राशि होगी, इसके लिए वह सहयोग करेंगे। इसके बाद अधिष्ठाता विधि संकाय प्रो. आरके चौबे ने घोषणा की कि विधि विभाग में अगले साल फरवरी-मार्च में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. जयशंकर सिंह, संचालन डॉ. श्लेष गौतम एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. जेपी मिश्र ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. मुक्ता, डॉ. रश्मि ठाकुर, अपराजिता, डॉ. विजय लक्ष्मी सिंह, मृत्युंजय कुमार, गुरु प्रसाद सिंह, अनुश्री सिंह, जागृति, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Moot court practices in Allahabad university law faculty- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें