रामानंदाचार्य जयंती रविवार को माघ मेला क्षेत्र स्थित खाक चौक में धूमधाम से मनाई गई। खाक चौक के संतों ने अलग-अलग समय पर माधोदास और सीतारामदास की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली।
खाक चौक व्यवस्था समिति के सदस्यों, श्रीमहंत, महामंडलेश्वरों ने अपने-अपने शिविरों के रामानंदाचार्य की पूजा अर्चना की। शोभायात्रा बडे भक्तमाल कौशल किशोर दास के शिविर से आरंभ हुई जो पूरे खाक चौक होते हुए संगम पहुंची। शोभायात्रा बड़े हनुमान मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सतुआबाबा संतोषदास, ब्रजभूषण दास, नरसिंह दास, विजयराम दास, कपिल देव दास सहित बड़ी संख्या में संत, महात्मा मौजूद रहे। उसके पहले माधोदास के शिविर से शोभायात्रा सुबह आठ बजे आरंभ हुई जो पूरे खाक चौक होते हुए संगम और बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई।