Prayagraj News : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल की जीत के लिए खेलगांव स्थित क्रिकेट एकेडमी में चीयर्स
- फोटो : अमर उजाला।
किस खिलाड़ी पर रहेगी नजर
टीम में एक दो नहीं बल्कि कई ऐसी खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख मोड़ सकती हैं। हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना जैसी अनुभवी क्रिकेटर के नेतृत्व में टीम एकजुट होकर खेलेगी। सभी अपना बेस्ट प्रदर्शन देंगी तो टीम को विजेता बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
किस टीम से है चुनौती
भारतीय टीम अपने आप में दूसरी टीमों के लिए चुनौती है। हमारी कई खिलाड़ी विश्व में लोकप्रिय हैं। हम मानते हैं कि भारतीय टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। तो भारत विरोधी टीमों के लिए चुनौती बनेगी।
Prayagraj News : कॉमनवेल्थ गेम में भारतीय दल की जीत के लिए खेलगांव स्थित क्रिकेट एकेडमी में चीयर्स क
- फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज में खिलाड़ियों का हाल
सुविधाएं तो अहम हैं ही, क्रिकेट की दीवानगी एक अच्छा खिलाड़ी तैयार करती है। ऐसे तमाम उदाहरण मौजूद हैं, जहां छोटे-छोटे शहरों से अच्छे-अच्छे खिलाड़ी निकले हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खुद एक छोटे से शहर से निकले हैं, क्रिकेट के लिए जुनून, जज्बा और मेहनत जरूरी है। यह खेल को संवारती हैं।
संगमनगरी में क्या सुविधाएं बढ़ें
एक अच्छे क्रिकेटर के लिए सुविधाएं कोई मायने नहीं रखती हैं। क्रिकेट एक कला है, खिलाड़ियों को अपने प्रयास में कोई कमी नहीं रखनी चाहिए। मेहनत का फल हमेशा मीठा ही होता है। आपकी कला को कोई छीन नहीं सकता है। मैं खुद इसी शहर से निकला हूं, तब इतनी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। मैंने मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेरी दिली इच्छा है कि शहर से अच्छे खिलाड़ी निकलें।
नए खिलाड़ियों के लिए सुझाव
नए खिलाड़ियों को मेरा सुझाव यही है कि कभी भी बड़े सपने न देखें, छोटे- छोटे गोल सेट करें और उसे फॉलो करें। कभी भी शार्टकट के फेर में न फंसे। हर दिन के लिए एक लक्ष्य बनाएं और उसे पाने का प्रयास करें। छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने को भी अपना गोल बनाएं। इससे सफलता जरूर मिलेगी। छोटे-छोटे सपने पूरे करके ही एक बड़े सपने को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है।
कब होंगे भारत के मैच
29 जुलाई - आस्ट्रेलिया
31 जुलाई - पाकिस्तान
03 अगस्त - बारबाडोस