फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में मोदी को चुनौती देंगे अतीक, मांगी रिहाई

Sun, 28 Apr 2019 01:37 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Ateeq Ahmed
विज्ञापन

नैनी जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देंगे। उन्होंने वाराणसी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए शनिवार को स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में अर्जी देकर कहा कि वह वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। जेल में रहकर वह चुनाव प्रचार नहीं कर सकते।

विज्ञापन


उन्हें तीन सप्ताह के लिए अल्पकालिक जमानत (पैरोल) पर रिहा किया जाए। कोर्ट ने अर्जी को प्रर्कीण वाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया और अभियोजन से आपत्ति मांगी है। प्रकरण पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। 

यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता राधेश्याम पांडेय, खान फरहत हनीफ, निसार अहमद और एसपीओ हरिओंकार सिंह और एडीजीसी राजेश गुप्ता को सुनकर दिया है। शनिवार को शुआट्स में हुए बलवा और जानलेवा हमला मामले का मुकदमा सुनवाई के लिए नियत था।
विज्ञापन


पूर्व सांसद अतीक अहमद की ओर से उनके अधिवक्ता द्वारा स्पेशल कोर्ट में अर्जी दी गई। अर्जी में कहा गया कि वह वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। उसके लिए नामांकन फार्म भी ले लिया है। जेल में रह कर वह चुनाव प्रचार कर सकने में समर्थ नहीं हैं।

लिहाजा उन्हें तीन सप्ताह के लिए अल्पकालिक जमानत पर रिहा किया जाए। कोर्ट ने बंदी अतीक अहमद की अर्जी को प्रर्कीण वाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है। अभियोजन से आपत्ति आमंत्रित की है। कोर्ट ने प्रकरण की सुनवाई 29 अप्रैल को किए जाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें