फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव, सिद्धार्थ और नंदी की ताजपोशी पर गूंजा मोदी-मोदी, योगी-योगी

Mon, 20 Mar 2017 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य द्वारा डिप्टी सीएम, सिद्धार्थ नाथ सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी द्वारा कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद तीनों के घर कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। जय श्री राम उदघोष के साथ तीनों नेताओं के यहां होली संग दिवाली मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे तक एक जुलूस भी ले जाया गया। यहां मोदी-मोदी और योगी-योगी के नारे लगे। सुभाष चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने भगवा होली भी खेली। यहां ढोल-नगाड़े की थाप में कार्यकर्ता खूब थिरके।
विज्ञापन


भाजपा नेता पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये गौरव की बात है कि इलाहाबाद के तीन नेताओं ने आज शपथ ली। इलाहाबाद में अब तेजी से विकास होगा। सुभाष चौराहे पर मिठाइयां भी बांटी गई। इस दौरान अमित आलोक पांडेय, रजत कुमार, रतन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता अजय राय के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के आवास के बाहर जश्न मनाया। यहां जमकर आतिशबाजी हुई। अबीर गुलाल भी खूब उड़ाए गए। खुशी जाहिर करने वालों में हिमांशु दुबे, संदीप मिश्र, सुरेश यादव, निती सिंह, ओम मिश्र आदि मौजूद रहे।

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से भी विशंभर सिनेमा के पास से विजय जुलूस महामंत्री अमित मालवीय के नेतृत्व में  निकाला गया। जो पुराने शहर के तमाम इलाकों से निकला। जुलूस में अनूप वर्मा, अविनाथ पाठक, विकल्प श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता शिवेंद्र मिश्र की ओर से बैरहना में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। भाजपा की पूर्व नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, देवेंद्र नाथ मिश्र, डा. कमला सिंह, चंद्रमा यादव ने भी योगी कैबिनेट में इलाहाबाद को तरजीह दिए जाने पर पार्टी नेतृत्व को बधाई दी। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से योगी के सीएम पद की शपथ लेने के बाद चौक नीम के पेड़ के नीचे मिठाई बांटी गई। यहां आनंद जी टंडन, जितेंद्र बजरंगी, संजय गुप्ता, लता उपाध्याय, रेखा यादव, बजरंगी निषाद आदि मौजूद रहे। बहादुरगंज में नंदी के घर के बाहर भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इसी तरह अल्कापुरी कालोनी में केशव मौर्य के बाहर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटी।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ द्वारा सीएम पद की शपथ लेने के बाद हिंदू युवा वाहिनी की ओर से रविवार को जश्न मनाया। सम्मेलन मार्ग में डीजे की धुन में वाहिनी से जुड़े लोगों ने केसरिया होली खेली। इस अवसर पर जिला महामंत्री मोनू गुप्ता, अमित प्रताप सिंह, शिव विशाल गुप्ता, आलोक वैश्य, विभोर रस्तोगी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में विश्व हिंदू महासभा की ओर से शिवकुटी में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री एवं डा. रीता बहुगुणा जोशी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने का स्वागत किया। यहां विकास दुबे, आकाश दुबे, उमाशंकर दुबे आदि उपस्थित रहे। श्री रामबाग हुनमान मंदिर के वरिष्ठ महंत कृष्णा महाराज की ओर से कहा गया कि अब भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाने की भी बधाई दी।

प्रदेश में योगी सरकार बनते ही शहर में तमाम संगठनों की ओर से जश्न मनाया गया। ग्रामीण चेतना मंच की ओर से गंगोत्री नगर में सभा कर येागी को सीएम, केशव को डिप्टी सीएम, नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह को मंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। यहां जेपी शर्मा, मंगलराम, दीपक आदि की ओर  मिष्ठान वितरण भी किया गया। शुआट्स के प्रतिकुलपति डा. एसबी लाल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री सिद्धार्थ, नंदी और डा. रीता जोशी को संस्थान के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की ओर से बधाई दी। केशव को डिप्टी सीएम बनाने पर जल संरक्षण विकास समिति के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव की ओर से बधाई दी गई। इसी क्रम में आत्मानुभूति योग केंद्र की ओर से योग गुरु अभिषेकानंद की ओर से योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाने पर हर्ष व्यक्त किया। ऑल इंडिया सिटीजन काउंसिल फार सोशल वेलफेयर के अध्यक्ष संजय रावत, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सुहेल अहमद, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह, क्षत्रिय सोनार युवक समिति के अध्यक्ष रामबाबू वर्मा, महामंत्री रविंद्र कुमार वर्मा,
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें