फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने हिंदुस्तान को बनाया ताकतवर : मेनका गांधी

Sat, 04 May 2019 06:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
menka gandhi
विज्ञापन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान को इतना ताकतवर बना दिया है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई पहल होती है तो पहले उनसे पूछा जाता है। उन्होंने कहा कि पांच साल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख बढ़ी है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि बालक-बालिकाओं का अनुपात बढ़कर भी 1000-950 तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले मंच साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि पांच वर्षों में हिन्दुस्तान ने बहुत नाम कमाया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदुस्तान ने वह मुकाम हासिल कर लिया, जो 70 सालों में नहीं कर पाया था। देश की बागडोर जब से नरेंद्र मोदी के हाथों में आई है, पूरे विश्व की नजरें भारत पर टिकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता में विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाना और बेटियों को बराबर का सम्मान देना था।

अभी तक बेटियों को कोख में मार दिया जाता था, मगर अब उसमें कमी आई है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना बालक-बालिकाओं के अंतर की खाई पाटने सफल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में बीस लाख बेटियों को कोख में ही मार दिया जाता था। पहले बालक-बालिका का जो अनुपात 1000-830 होता था, वह अब बढक़र 1000-950 पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा की लहर है, लोगों के मुंह से बस एक ही शब्द निकल रहा है कि अबकी बार मोदी सरकार। 
विज्ञापन


संगमलाल को मिला आउट ऑफ टर्म प्रमोशन : मोती सिंह 
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने कहा है कि संगमलाल गुप्ता को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन मिलने जा रहा है। पहले चुनाव में विधायक और महज दो वर्षों में सांसद बनने जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को भरोसा दिलाया कि रानीगंज विधानसभा से अधिक मत पट्टी के मतदाता देंगे। उन्होंने दावा किया कि रानीगंज से पट्टी का अधिक मत होगा, वह चाहे एक ही मत अधिक हो। 

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के  आने के पहले स्थानीय नेताओं को मंच से बोलने का मौका दिया गया। रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने माइक संभाला और भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का दावा करने लगे। उन्होंने रानीगंज के मतदाताओं का शत-प्रतिशत वोट दिलाने का वादा किया। रानीगंज विधायक का भाषण समाप्त होते ही कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रानीगंज से अधिक पट्टी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को मत मिलेंगे। उन्होंने कहा कि शेर बूढ़ा हो गया है तो क्या हुआ, अभी कूव्वत रखता है। उन्होंने दावा किया कि रानीगंज विधानसभा से अधिक मत भाजपा प्रत्याशी को पट्टी में मिलेंगे। फिर क्या था, मोती सिंह जिंदाबाद के नारे लगने लगे। हालांकि इसी बीच मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर आया और कैबिनेट मंत्री ने अपना भाषण समाप्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें