फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में चल चुका है मोदी और योगी का विकास रथ

Fri, 09 Feb 2018 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि सूबे में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विकास रथ चल चुका है। यह अब रुकने वाला नहीं है। इलाहाबाद में सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी ने विकास का गति दी है। उनके विकास के रास्ते पर प्रदेश सरकार चल रही है। जाति-धर्म के नाम पर भेदभाव किए बिना हर वर्ग का विकास ही केंद्र और प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। केशव ने यह बातें बाई का बाग स्थित दुर्गा पूजा पार्क में स्वर्गीय डा. राजेंद्र कुमारी बाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा इलाहाबाद में किए जा रहे तमाम कार्यों का भी जिक्र किया। कहा कि शहर में रेल ओवर ब्रिज, फ्लाई ओवर आदि का काम चल रहा है। निश्चित ही इससे लोगों को थोड़ी बहुत समस्या हुई है, लेकिन समस्या अब कुछ दिन के लिए ही है। कुंभ के पूर्व सब बेहतर  हो जाएगा।  केशव ने कहा कि इलाहाबाद के विकास में पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. राजेंद्र कुमारी बाजपेयी का भी अतुलनीय योगदान रहा। केशव ने मंच पर बैठे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी को अपना अभिभावक भी कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. जीसी त्रिपाठी ने कहा कि स्वर्गीय डा. राजेंद्र कुमारी बाजपेयी ने इलाहाबाद के गौरव को बढ़ाने का काम किया। इसके पूर्व शहर उत्तरी के विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी ने केशव को शेर-ए-उत्तर प्रदेश कहा।

कहा कि डा. मुरली मनोहर जोशी के बाद केशव ही इलाहाबाद के विकास पुरुष साबित हुए हैं। कार्यक्रम में योग गुरु स्वामी आनंद गिरि भी डा. बाजपेयी को याद किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने स्वर्गीय डा. राजेंद्र कुमारी बाजपेयी स्मारक समिति की ओर से पांच-पांच पुरुष और महिला को कंबल एवं साड़ी वितरित की। उन्होंने एक दिव्यांग को इलेक्ट्रानिक चेयर भी भेंट की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, डा. रंजना बाजपेयी, अशोक बाजपेयी, अरुण अग्रवाल, सुबोध सिंह, पवन श्रीवास्तव, शैलू चौधरी, विकास केसरवानी, शिवम द्विवेदी, देवेंद्र नाथ मिश्र, शिवेंद्र मिश्र, पदुम जायसवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, रतन दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें