फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को एसआरएन में मॉकड्रिल

विज्ञापन
Mockdrill to rescue Corona from SRN - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
डीएम की मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मियों ने सतर्कता से किया रिहर्सल
विज्ञापन

डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को मेडिकल प्रोटेक्शन किट देने का निर्देश
प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में रविवार को डीएम की मौजूदगी में कोरोना से बचाव और आपात स्थिति में मरीजों को भर्ती करने तथा उपचार का मॉकड्रिल किया गया। सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में तैनात की गईं दो एंबुलेंस की उपयोगिता भी जांची गई।
सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में रविवार दोपहर बाद जिलाधिकारी पहुंचे। शनिवार को प्रस्तावित मॉकड्रिल स्थगित कर दिया गया था। निर्देश थे कि बुधवार 18 मार्च को मॉकड्रिल के दौरान आई खामियों को दुरुस्त कर कोरोना से लोगों को बचाने और उपचार के लिए की गई तैयारियों का प्रदर्शन करें। स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आइसोलेशन वार्ड में तैनात सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को मेडिकल प्रोटेक्शन किट अनिवार्य रूप से तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने कोराना आइसोलेशन वार्ड और सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में तैयारियों को परखा। फिर पीएमएसएसवाई भवन के मुख्य द्वार पर खड़ी एंबुलेंस पर स्वास्थ्य कर्मी को स्ट्रेचर पर लिटाकर मरीज की तरह वार्ड तक पहुंचाने का मॉकड्रिल किया गया। उद्देश्य था कि कम समय में मरीज को बेहतर उपचार मुहैया कराया जा सके। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि आइसोलेशन वार्डों और कोरोना से बचाव-इलाज के लिए अफसरों के साथ 50 से अधिक कर्मचारियों, पैरामेडिकल स्टाफ को लगाया गया है।
विज्ञापन

मॉकड्रिल में प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेयी, एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव, डिप्टी एसआईसी गौतम त्रिपाठी, आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ. सुनील वर्मा समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें