फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ :::: मॉक ड्रिल : बोट क्लब पर आतंकी हमला, एनएसजी और एटीएस ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में आतंकी वारदात से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार शाम करीब 4:30 बजे एक और मॉक ड्रिल की गई। इसमें बोट क्लब पर आतंकी हमले की वारदात में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने मोर्चा संभाला। इसमें बंधक बनाए गए पांच पर्यटकों को मुक्त कराया और तीन आतंकियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एनडीआरएफ व जल पुलिस की टीम मौजूद रही। सूचना मिली कि आतंकियों ने बोट क्लब में घुसकर पांच पर्यटकों को बंधक बना लिया है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने दो तरफ से ऑपरेशन शुरू किया।
एनडीआरएफ व जल पुलिस की मदद से दो टीमों में बंटे जवानों में से एक टीम ने जलमार्ग से पहुंचकर बंधक बनाए पर्यटकों को छुड़ाया, जबकि दूसरी टीम ने बोट क्लब में घुसे आतंकियों को दबोचा।
विज्ञापन

इस दौरान टीमों ने केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर (सीबीआरएन) खतरे को बेअसर करने को लेकर की गई तैयारियों का भी प्रदर्शन किया। एनएसजी के जवान एमपी5, एके-47, कार्नर शॉट गन और ग्लोक 17 पिस्टल से लैस रहे। एसएसपी कुंभ राजेश द्विवेदी ने बताया कि अब तक दर्जनों मॉक ड्रिल के जरिये विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियों को परखा है।


एमआई-17 हेलिकॉप्टर से होगा बचाव
महाकुंभ में आपात स्थिति में राहत व बचाव कार्य के साथ काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन के लिए वायु सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टरों का भी इस्तेमाल होगा। एनएसजी की टीमें चार एमआई-17 हेलिकॉप्टर लेकर मेला क्षेत्र पहुंची है।
-
केमिकल हमले से निपटने की तैयारी भी परखी
एनडीआरएफ ने केमिकल अटैक से निपटने की तैयारियों को भी मॉक ड्रिल के जरिये परखा। जवानों ने केमिकल अटैक के दौरान प्रभावित एरिया को सुरक्षित करने और हताहताें को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने को लेकर की गई तैयारियों का प्रदर्शन किया।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें