दो किलोमीटर तक लगे जाम में हजारों वाहन फंस गए। महज 10 मिनट के रास्ते से गुजरने के लिए दो से तीन घंटे का समय लग गया। इससे राहगीर परेशान हो गए।
महाकुंभ में जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस की ओर से की गईं तैयारियों की शनिवार सुबह पोल खुल गई। नैनी, मिर्जापुर, रीवा मार्ग से शहर में आने वाले वाहन बांगड़ चौराहे पर फंस गए। देखते ही देखते महज 20 मिनट के भीतर पूरे यमुना पुल पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
दो किलोमीटर तक लगे जाम में फंसे लोगों को पांच घंटे तक जूझना पड़ा। शाम चार बजे तक जाम लगा रहा। इस जाम से रीवा-प्रयागराज मार्ग प्रभावित हो गया। इसका असर बांगड़ चौराहे के अलावा अलोपी बाग, बैरहना तक देखने को मिला।
वहीं, इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम करने में लगी यातायात पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। देर-शाम तक जाम को खुलवाया जा सका।
अन्य स्थानों पर भी जाम के झाम से जूझे लोग
वहीं, दूसरी ओर बिजली घर चौराहे से घंटाघर जाने वाले मार्ग पर भी सोमवार को दोपहर में जाम लगा रहा। जानसेनगंज चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल होने के बाद भी वाहनों की कतार लगी रही। हैरानी की बात यह है कि इस चौराहे पर कोई यातायात पुलिसकर्मी नहीं दिखा। यहां से गुजर रहे बाइक चालक अजय कुमार ने बताया कि वाहनों के इधर-उधर घुसने से जाम लग रहा है। यातायात पुलिस होती तो यह स्थिति न होती। वहीं, मेडिकल चौराहे, सिविल लाइंस, फायर ब्रिगेड चौराहे, हीवेट रोड समेत अन्य स्थानों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
दारागंज, वागवासुकि मंदिर के पास भी जाम
मेला क्षेत्र में भी शनिवार सुबह से ही जाम लगा रहा। दारागंज, नागवासुकि मंदिर से लेकर मेला क्षेत्र तक वाहन रेंगते रहे। कल्पवासी रामनिवास ने बताया कि वह प्रतापगढ़ से आए हैं। शहर में प्रवेश करते ही विभिन्न जगहों पर बैरिकेडिंग होने से जाम मिल रहा है। वहीं, मेडिकल चौराहे, जानसेनगंज, मेयोहॉल चौराहे, एकलव्य चौराहे समेत अन्य कई स्थानों पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
लगभग 40 हजार वाहनों का बढ़ा दबाव
यातायात पुलिस ने 11 से 15 जनवरी तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। इनमें कौशाम्बी, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, मिर्जापुर, रीवा आदि रूट शामिल हैं। इन स्थानों पर जाने के लिए शहर में प्रवेश दिए बिना वाहनों को बाहर से निकाला जा रहा है। हालांकि, महाकुंभ में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है। इसमें से कई लोग अपने निजी और बुकिंग के वाहनों से भी आ रहे हैं। इससे पिछले तीन दिन में शहर में लगभग 40 हजार वाहनों का दबाव बढ़ा है। यातायात डीसीपी नीरज पांडे ने बताया कि शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी है।
3360 वाहनों ने रीवा की ओर से गन्ने हर्रो टोल प्लाजा से शहर में किया प्रवेश
5749 वाहनों ने झांसी बांदा की ओर से उमापुर टोल प्लाजा से शहर में किया प्रवेश
4500 वाहनों ने वाराणसी की ओर से हंडिया टोल प्लाजा से शहर में किया प्रवेश
2110 वाहनों ने कानपुर की ओर से सिहोरी टोल प्लाजा से किया प्रवेश
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।