माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने मंगलवार को हाई-लेवल मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास के माध्यम से किसी भी आतंकी खतरे, संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को जमीनी स्तर पर परखा गया।
माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने मंगलवार को हाई-लेवल मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस अभ्यास के माध्यम से किसी भी आतंकी खतरे, संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को जमीनी स्तर पर परखा गया। मॉक ड्रिल के दौरान बम की सूचना, संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी, भीड़ में भगदड़ की स्थिति और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन जैसे कई काल्पनिक परिदृश्यों को साकार किया गया।
विज्ञापन
एटीएस के साथ स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमों ने भी समन्वय के साथ अभ्यास किया। हाई लेवल मॉक ड्रिल में मेला क्षेत्र की सुरक्षा के लिए हर मोर्चे पर पुख्ता तैयारी परखी गई। संदिग्ध व्यक्ति द्वारा लगाए गए बम को समय रहते निष्क्रिय करके दिखाया गया।