ब्लॉक क्षेत्र के चिलबिला अड़ार गांव स्थित एक बाग में रविवार दोपहर पेड़ की डाली अचानक मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) वाहन के ऊपर गिर पड़ा। हादसे में वाहन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
बताया जाता है कि मोबाइल मेडिकल यूनिट बाग के पास खड़ी थी, तभी डाली वाहन पर गिर पड़ा। ग्रामीण शहजाद अली ने बताया कि बाग में खड़े कई आम के पेड़ जर्जर हैं। समय रहते इन्हें हटाया नहीं गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर पेड़ों की जल्द कटाई कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।