सिकंदरा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर सिन्नी प्रसाद चढ़ाने आए दंपती के बच्चे के पैर से चांदी का कड़ा निकाल रही एक महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। दंपती ने बहरिया थाने ले गई। जहां पूछताछ के बाद बच्चे का निकाला गया एक कड़ा बरामद हुआ। जांच के बाद बहरिया पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हरभानपुर निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता और पत्नी महिमा एक वर्ष के बच्चे के साथ गाजी मियां की दरगाह पर रविवार को सिन्नी प्रसाद चढ़ाने आए थे। जैसे ही वह दरगाह के अंदर जा रहे थे, तभी एक महिला बच्चे के पैर का कड़ा निकलने लगी। इस दौरान आरोपी महिला को पकड़कर दंपती थाने ले गए। जहां, तलाशी के बाद बच्चे का एक कड़ा बरामद हुआ। पकड़ी गई महिला ने अपना नाम अर्चना सरोज निवासिनी चफरी थाना नवाबगंज बताया। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।