चीफ वार्डन ने कहा, ब्लड प्रेशर बढ़ने पर खाई थीं गोलियां
सुबह शहर पहुंचने पर जानकारी मिली कि उसे सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोपहर में उसकी मौत हो गई। पिता के मुताबिक, चीफ वार्डन विजया भदौरिया ने बताया कि रात में जया ने ब्लडप्रेशर बढ़ने पर दवा खाई थी और इसके बाद ही उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।
पिता का यह भी कहना है कि उनकी बेटी को कोई बीमारी नहीं थी और उन्हें नहीं पता कि ब्लडप्रेशर कैसे बढ़ा और इसकी दवाएं उसके पास कहां से आईं। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉक्टरों ने बताया- 40-45 गोलियां खाई थीं
पिता का कहना है कि बेटी जिस अस्पताल में भर्ती थी, वहां के डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि छात्रा ने ब्लडप्रेशर कम करने की 40-45 गोलियां खाई थीं। सवाल यह है कि एमटेक कर रही छात्रा इतनी ज्यादा मात्रा में दवा क्यों खाएगी। इससे भी बड़ा सवाल यह है कि इतनी ज्यादा मात्रा में उसके पास दवाएं आखिर कहां से आईं।