फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनएनआईटी : परास्नातक और पीएचडी की कक्षाएं 12 अगस्त से

Sun, 19 Jul 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में परास्नातक और पीएचडी की कक्षाएं 12 अगस्त से जबकि स्नातक की कक्षाएं 24 अगस्त से प्रारंभ होंगी। संस्थान ने भौतिक पंजीकरण के लिए कार्यक्रम घोषित किया है। पंजीकरण सभी अधिसूचित तिथियों पर सुबह 9:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। एमबीए, एमसीए, एमएससी और पीएचडी के छात्रों को 10 अगस्त को रिपोर्ट करना होगा। एमटेक के सभी छात्रों के लिए रिपोर्टिंग की तिथि 11 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

बीटेक के छात्रों के लिए रिपोर्टिंग की तिथियां अलग-अलग हैं। बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटेशनल मैकेनिक्स, मैटेरियल्स इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को 19 अगस्त को रिपोर्ट करना होगा।
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए 20 अगस्त की तिथि तय की गई है। सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के साथ-साथ शेष बचे सभी बीटेक छात्रों को 21 अगस्त को रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन

सभी स्नातक, परास्नातक और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम 23 अगस्त को होगा। प्रवेश संबंधी प्रश्नों के लिए छात्र प्रवेश प्रकोष्ठ से 0532-227-1047, 1049 और 7839470923 पर संपर्क कर सकते हैं। छात्रावास संबंधी जानकारी के लिए 0532-2271116, 1117 और 7839007891, 7839007892, 7839007893 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें