फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरआईआईए रैंकिंग में एमएनएनआईटी टॉप-10 में

विज्ञापन
विज्ञापन
एआरआईआईए रैंकिंग में एमएनएनआईटी टॉप-10 में
विज्ञापन

0 केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने जारी की अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑन इनोवेशन अचीवमेंट्स लिस्ट
0 देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थानों में मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी को मिला दसवां स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय फलक पर परचम लहराया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआइसीटीई) की ओर से बुधवार को जारी अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑन इनोवेशन अचीवमेंट्स (एआरआईआईए) लिस्ट में एमएनएनआइटी ने शीर्ष-10 की सूची में जगह बनाई है। वहीं जिले के झलवा स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआइटी) को इस रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है। देशभर के शिक्षा संस्थानों में नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता विकास के मामलों में वर्ष 2021 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले संस्थानों की रैकिंग केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने जारी की।
रैकिंग निर्धारण का यह होता है मानक
एआरआइआइए के अंतर्गत नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता विकास में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उच्च शिक्षण संस्थानों को रैंकिंग प्रदान की जाती है। रैंकिंग जारी करने में पेटेंट दाखिल करने और स्वीकृत करने, पंजीकृत छात्रों और फैकेल्टी स्टार्टअप की संख्या, इनक्यूबेटेड स्टार्टअप द्वारा धन जुटाने, बुनियादी ढांचे आदि मापदंडों का भी मूल्यांकन किया जाता है। पंजीकृत किए गए 3551 उच्च शिक्षण संस्थानों में से 1438 संस्थानों (सभी आईआईटी, एनआईटी, आईआईएससी) शामिल रहे। पिछली बार की तुलना में इस बार दोगुने से अधिक संस्थान इसमें शामिल हुए। एआरआईआईए 2021 के परिणाम सात अलग-अलग श्रेणियों में घोषित किए गए हैं। इसमें केंद्र की ओर से वित्त पोषित तकनीकी संस्थान जैसे आईआईटी, एनआईटी, राज्य विश्वविद्यालय गैर तकनीकी सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालय और संस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक ने शिक्षकों और छात्रों को दी बधाई
शीर्ष-10 में शामिल होने पर एमएनएनआईटी के निदेशक प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और पुरातन छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने में शिक्षकों, छात्रों एवं पूर्व छात्रों की मेहनत है। संस्थान के नवाचार परिषद आईआईसी और डीआईसी द्वारा एक बहु संस्थागत परियोजनाओं में विभिन्न गतिविधियों को पेटेंट प्रदान किए गए। जिनकी वजह से संस्थान को यह कामयाबी मिली है। इस रैंकिंग में ट्रिपलआइटी को झटका मिला है। संस्थान को बैंड परफार्मर कालम में तीसरा स्थान मिला है। इससे पूर्व एमएनएनआईटी को इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल प्रकोष्ठ(एमआईसी) तथा अखिल भारतीय शिक्षा परिषद संस्थान ने फोर स्टार रैकिंग प्रदान की है। दुनिया भर के श्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में एमएनएनआईटी के 12 शिक्षक और पुराछात्र शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें