कैंपस एंबेसडर प्रोग्राम के तहत आविष्कार 2021 में आईआईटी कानपुर, आईआईटी बीएचयू, एनआईटी वारंगल, त्रिची, भोपाल जैसे कई प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थानों के छात्र-छात्राएं प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेकर अपना लोहा मनवाएंगे।
मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में रविवार से चार दिवसीय ‘अविष्कार-2021’ की शुरुआत होने जा रही है। यह कार्यक्रम ऑनलाइन मोड में होगा। कोविड के कारण पिछले सत्र में आविष्कार का आयोजन नहीं हो सका था। ‘पेटीएम वेल्थ एकेडमी’ विषय पर आयोजित होने वाले इस कायक्रम का उद्देश्य भावी इंजीनियरों में छिपे हुए वैज्ञानिक गुणों को तराशता है।
विज्ञापन
कैंपस एंबेसडर प्रोग्राम के तहत आविष्कार 2021 में आईआईटी कानपुर, आईआईटी बीएचयू, एनआईटी वारंगल, त्रिची, भोपाल जैसे कई प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थानों के छात्र-छात्राएं प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेकर अपना लोहा मनवाएंगे। कार्यक्रम के दौरान‘टेक्नो-आर्ट’ के माध्यम से प्रयागराज के कई विद्यालयों के कक्षा छह से 12 वर्ष के विद्यार्थियों को घर बैठ ऑनलाइन माध्यम से प्रतिस्पर्धा एवं कला की प्रस्तुति का अवसर मिलेगा। अविष्कार-2021 तके हर ब्रांच से जुडे़ कार्यक्त्रस्म होंगे। इसमें रोबोटिक्स, एस्ट्रोनॉटमी, एयरोडायनामिक्स, मोनोपॉली एवं ग्नो टॉक्स से जुड़े छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जाएगा। चार दिनों में तकरीबन 70 कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में छिपी प्रतिभा को निखारा जाएगा। कार्यक्त्रस्म के मुख्य वक्ता आवाज फाउंडेशन को पहचान देने वाली पर्यावरणविद सुमैरा अब्दुलाली, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रजनी शेखर सिब्बल होंगे। इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल विनोद भाटिया एवं इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ. पीवी वेंकटकृष्णन भी छात्रों को महत्वपूर्ण टिप्स देंगे। संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी की प्रेरणा एवं प्रेसिडेंट छात्र क्रिया कलाप केंद्र प्रो. एके सिंह, संयोजक डॉ. वीआर कोमा, समन्वयक डॉ. बसंत कुमार अहम योगदान से यह आयोजन होगा।