मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एमबीबीएस छात्राओं के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में जूनियर छात्राएं उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाती दिखाई दे रही हैं।
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एमबीबीएस छात्राओं के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में जूनियर छात्राएं उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में कई छात्राओं को दीवार के सहारे खड़ा किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रावास की वार्डेन डॉ. अर्चना कौल ने छात्राओं से पूछताछ की और रैगिंग हुई या नहीं इसकी जानकारी एकत्रित की।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में देशभर से छात्राएं पढ़ने आती हैं। जूनियर छात्राओं ने पहले भी सीनियर छात्राओं पर फोन छीनने के भी आरोप लगाए थे और शिकायतें की थीं।प्राचार्य प्रो. डाॅ वीके पांडेय ने कहा कि वार्डेन शनिवार तक रिपोर्ट देंगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में ग्रीवांस सेल और एंटी रैगिंग सेल सक्रिय हैं, जहां छात्राएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।