फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में पलटी विधायक की कार, हाईकोर्ट ओवरब्रिज पर घटना, बाल-बाल बचा परिवार

Wed, 04 Aug 2021 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हादसा दोपहर एक बजे के करीब हुआ। विधायक के परिजन उनकी सफारी कार से कौशांबी से शहर की ओर आ रहे थे। अभी वह हाईकोर्ट ओवरब्रिज पर ही पहुंचे थे कि अचानक सामने आए बाइकसवार को बचाने के चक्कर में कार पलट गई। इससे वहां चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंझनपुर के विधायक लालबहादुर की कार मंगलवार दोपहर बाइक सवार को बचाने में पलट गई। हादसा सिविल लाइंस में हाईकोर्ट ओवरब्रिज पर हुआ। घटना के दौरान विधायक लखनऊ में थे और उनका परिवार कार में मौजूद था। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। बेकाबू कार से टक्कर लगने में स्कूटी सवार महिला मामूली रूप से जख्मी हुई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


हादसा दोपहर एक बजे के करीब हुआ। विधायक के परिजन उनकी सफारी कार से कौशांबी से शहर की ओर आ रहे थे। अभी वह हाईकोर्ट ओवरब्रिज पर ही पहुंचे थे कि अचानक सामने आए बाइकसवार को बचाने के चक्कर में कार पलट गई। इससे वहां चीखपुकार मच गई।

राहगीरों ने किसी तरह कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इससे पहले कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला भी मामूली रूप से जख्मी हो गई। जिसे अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार कराया गया। गनीमत रही कि कार सवार भी बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस कार को थाने ले गई। उधर विधायक ने फोन पर बताया कि वह लखनऊ में हैं। हादसे के वक्त कार में उनके परिजन थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें