फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पंकज गुप्ता ने किया सरेंडर, जमानत मंजूर

Sun, 02 Jun 2019 01:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
आचार संहिता और कानून का उल्लंघन सहित दो लंबित मुकदमे में उन्नाव सदर के विधायक पंकज गुप्ता ने स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में सरेंडर कर जमानत अर्जी पेश की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद जमानत मंजूर कर ली और जमानतें दाखिल करने पर उनको रिहा कर दिया। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एसपीओ लाल चंदन, राधेकृष्ण मिश्रा और बचाव पक्ष के अधिवक्ता को सुनकर दिया है।
विज्ञापन


घटना सात जनवरी 2017 की उन्नाव कोतवाली थाने की है। वादी आरबी रावत प्रभारी उड़न दस्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि भाजपा के सदर विधायक पंकज गुप्ता एक होटल में लोगों को कांच की कटोरी बांट रहे थे। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। विधायक के खिलाफ नगर नियोजन की धारा 26 के तहत एक अन्य मुकदमा भी लंबित है। कोर्ट ने दोनों मामलों में जमानत दे दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें