फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन-2022: बाबा साहेब के निर्वाण दिवस पर बसपा का आज सुपर मंडे, बसपा को सत्ता में लाने का लेंगे संकल्प

Mon, 06 Dec 2021 12:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 66 वें परिनिर्वाण दिवस पर सोमवार की सुबह 11 बजे अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में बसपा सियासत का सुपर मंडे मनाएगी। इसमें बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी, मंडल सेक्टर प्रभारी जिला कमेटी, महानगर कमेटी, विधानसभा क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी, सेक्टर कमेटी, बूथ कमेटी के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संविधान के शिल्पी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर सोमवार को बसपा मिशन-2022 का रण जीतने का संकल्प लेगी। इसके लिए सर्व धर्म और सर्व समाज का नारा दिया जाएगा। दलित, शोषित, पिछड़ा वर्ग और अपल्पसंख्यकों के उत्थान की नई आस जगाई जाएगी। यूपी में सुशासन की स्थापना के लिए मायावती को फिर सीएम बनाने का बसपाई संकल्प लेंगे।

विज्ञापन

बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 66 वें परिनिर्वाण दिवस पर सोमवार की सुबह 11 बजे अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में बसपा सियासत का सुपर मंडे मनाएगी। इसमें बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी, मंडल सेक्टर प्रभारी जिला कमेटी, महानगर कमेटी, विधानसभा क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी, सेक्टर कमेटी, बूथ कमेटी के पदाधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन

इनके अलावा पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, जिला पंचायत के सदस्यों, नगर निगम के पार्षदों, पूर्व जिलापंचायत सदस्यों और विधानसभा प्रभारियों को भी आमंत्रित किया गया है। हारे हुए विधानसभा, लोकसभा के प्रत्याशी, बीवीएफ, बामसेफ के जिला व विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

खास तौर से इस मौके पर यूपी का रण जीतने और सुशासन की स्थापना के लिए बहन मायावती को फिर सीएम बनाने के लिए शपथ ली जाएगी। जिलाध्यक्ष अभिषेक गौतम ने बताया कि बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर संगम के शहर से बसपा के ग्रास रूट लेबल के कार्यकर्ताओं में जोश भरा जाएगा। ताकि वह गांव-गांव, गली-गली इस संदेश को पहुंचा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें