फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़े के बाद गायब युवक संदिग्ध हाल में मृत मिला

Sun, 13 Jun 2021 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
करेली के बक्शीमोढ़ा में पत्नी से झगड़े के बाद दिलीप भारतीया (45) संदिग्ध हाल में मृत मिला। खून से लथपथ शव ससुरखदेरी नदी में मिला। जांच पड़ताल के बाद पुलिस का मानना है कि उसने खुदकुशी की। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


मृतक दिलीप मूल रूप से नैनी के पूरा फतेह मोहम्मद तलैया मोहल्ला का रहने वाला था। वह प्राइवेट काम करता था। पिछले काफी समय से वह ससुराल मेें ही रहता था। शनिवार को उसके साले की बेटी की शादी थी। जिसमें वह भी शामिल हुआ था। रात में अचानक वह लापता हो गया। शादी का माहौल था ऐसे में घरवालों का ध्यान भी नहीं गया। उधर सुबह विदाई की रस्म चल रही थी तभी सूचना मिली कि दिलीप ससुरखदेरी नदी में मृत पड़ा मिला है। जांच पड़ताल में मृतक की पीठ व आसपास के हिस्सों में चोट मिली।

पास ही पत्थर भी पड़े हुए थे। एसओ बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि मृतक नशे का आदी था और इसे लेकर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा भी होता रहता था। शनिवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद ही वह घर से निकल गया था। आशंका है कि इसके बाद ही उसने पुल पर पहुंचकर ससुरखदेरी नदी में छलांग लगा दी। मृतक के शरीर पर मिली चोट के बाबत बताया कि वर्तमान में नदी में पानी नहीं है। संभवत: ऊंचाई से गिरने की वजह से उसे चोटें आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें