थरवई के मलाका पुलिया के पास रोज की तरह शुक्रवार रात को भी वाहनों की चेकिंग हो रही थी, तभी पुलिस चेकिंग को देख कर कार सवार बदमाश तेजी से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशो ने कार से ही पुलिस पर कई राउंड फायरिंग कर दी।
थरवई में लालमनि पटेल अपहररण व हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी तीन बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए हैं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उनका उपचार एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इनको काफी समय से खोज रही थी।
विज्ञापन
थरवई के मलाका पुलिया के पास रोज की तरह शुक्रवार रात को भी वाहनों की चेकिंग हो रही थी, तभी पुलिस चेकिंग को देख कर कार सवार बदमाश तेजी से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशो ने कार से ही पुलिस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमे दो बदमाश अजय पटेल और दिलीप पटेल पैर में गोली लगने से जख्मी हो गए। एक बदमाश पुलस को चकमा देकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने कुछ दूर पर घेरकर दबोच लिया।
घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पकड़े गए तीनों बदमाश थरवई में हत्या और अपहरण के मुक़दमें में वांछित थे। गंगा नगर के डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि पकड़े गए लोगो से पूछताछ की जाएगी, जिससे कुछ और वारदातों का खुलासा भी हो सकता है।